थावे के पाखोपाली धाम में विष्णु-लक्ष्मी की प्राणप्रतिष्ठा 22 को

Updated:
विज्ञापन
थावे के पाखोपाली धाम में विष्णु-लक्ष्मी की प्राणप्रतिष्ठा 22 को

थावे. थावे प्रखंड की बरारी जगदीश पंचायत स्थित प्रसिद्ध पाखोपाली धाम में 21वें मंदिर के रूप में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जायेगी.

विज्ञापन

थावे. थावे प्रखंड की बरारी जगदीश पंचायत स्थित प्रसिद्ध पाखोपाली धाम में 21वें मंदिर के रूप में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जायेगी. इसे लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. पाखोपाली धाम के व्यवस्थापक हरिलाल यादव उर्फ बाल्टी बाबा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी को ही अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया जायैगा. वहीं 23 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा, इसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं राजस्थान के अरवल जिले से मंगायी गयी हैं. यह आयोजन ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता से संपन्न हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन