gopalganj news : लोक अदालत में हार-जीत नहीं, आपसी सौहार्द से खत्म होते हैं मुकदमे : जिला जज

Published by :SHAILESH KUMAR
Published at :09 May 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
gopalganj news : लोक अदालत में हार-जीत नहीं, आपसी सौहार्द से खत्म होते हैं मुकदमे : जिला जज

gopalganj news : आपसी सुलह व समझौते से 29 पीठ में निबटाये गये 2019 मामले, सबसे अधिक बैंक के 625 मामलों का हुआ निबटारा, करोड़ों की राशि पर हुआ समझौता, बैंकों के कर्मी, अधिवक्ता और सैकड़ों की संख्या में पक्षकार रहे मौजूद

विज्ञापन

gopalganj news : गोपालगंज. शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर 2019 मामलों का निष्पादन किया गया

लोक अदालत के दौरान हर तरह के वादों का निष्पादन किया गया. इसको लेकर कुल 29 पीठों का गठन कर न्यायिक पदाधिकारियों से लेकर पैनल अधिवक्ता व कर्मियों तक की तैनाती की गयी थी. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता के अलावा एडीएम राजेश्वरी पांडेय, यातायात डीएसपी मिश्रा सोमेश, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र और महासचिव मनोज कुमार मिश्र एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आपसी समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वाद का निबटारा करने की अपील उपस्थित लोगों से की. उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय तुरंत दिलवाना है. लोक अदालत अपने उद्देश्यों में तभी सफल होगा, जब समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का सहयोग मिले. समारोह के बाद गठित किये गये पीठ के माध्यम से लंबित वाद के निष्पादन की कार्रवाई शुरू की गयी. समारोह के बाद गठित किये गये पीठ के माध्यम से लंबित वाद के निष्पादन की कार्रवाई शुरू की गयी. पूरे दिन चले इस लोक अदालत के दौरान सबसे अधिक बैंक से जुड़े मामलों का निबटारा किया गया. लोक अदालत को लेकर पीठ में अपर जिला जज स्तर के पदाधिकारियों के अलावा सबजज व न्यायिक पदाधिकारियों की भी तैनाती की गयी थी. उद्घाटन समारोह में तमाम न्यायिक पदाधिकारी, बैंकों के कर्मी, अधिवक्ता व सैकड़ों की संख्या में पक्षकार मौजूद रहे. लोक अदालत में निष्पादित किये गये आपराधिक मामलों में 10 साल से अधिक पुराने वाद की संख्या 47 रही. इसके अलावा 20 साल से अधिक पुराने एक तथा 30 साल से अधिक पुराने एक वाद का निष्पादन किया गया.

581 आपराधिक मामलों का हुआ निष्पादन

लोक अदालत में 2518 आपराधिक सुलहनीय वाद दर्ज किये गये थे. इनमें से 581 का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन हुआ. इन मामलों का निष्पादन करते हुए 39 हजार 625 रुपये का सेटलमेंट भी हुआ.

बैंक से जुड़े 18610 मामलों में से 625 का हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से जुड़े कुल 18610 मामले लिये गये थे. इनमें से 625 मामलों का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया. इसमें तीन करोड़ 18 लाख 77 हजार 785 रुपये की राशि पर सेटलमेंट हुआ.

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन