ePaper

वोटर अधिकार यात्रा को भाजपा नेता ने बताया फ्लॉप

Updated at : 02 Sep 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
वोटर अधिकार यात्रा को भाजपा नेता ने बताया फ्लॉप

बैकुंठपुर. इंडिया गठबंधन के आह्वान पर निकली वोटर अधिकार यात्रा को भाजपा नेता एवं पूर्व डीआइजी रामनारायण सिंह ने फ्लॉप करार दिया.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. इंडिया गठबंधन के आह्वान पर निकली वोटर अधिकार यात्रा को भाजपा नेता एवं पूर्व डीआइजी रामनारायण सिंह ने फ्लॉप करार दिया. दिघवा दुबौली में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने इस यात्रा को पूरी तरह नकार दिया. यह केवल भ्रम फैलाने की कोशिश थी, जिससे देश और बिहार की बदनामी हुई. उन्होंने कहा कि दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग करना लोकतंत्र और नारी शक्ति दोनों का अपमान है. बैठक में नरेंद्र प्रसाद सोनी, मुन्ना प्रसाद, सुरेश सिंह, भृगुनाथ सिंह, अशोक प्रसाद, विरेंद्र सिंह, आसनारायण सिंह, प्रभुनाथ सिंह, अल्हारूदल सहनी, अभिषेक श्रीवास्तव और बिंदा सहनी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन