Bihar News: यूरिया को चीनी समझ महिला ने बनायी चाय, पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

Updated at : 29 Jun 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: यूरिया को चीनी समझ महिला ने चाय बना दी. चाय पीने के बाद तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने स्थिति को भांपते हुए आनन-फानन में अमृता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तत्परता से इलाज शुरू किया.

विज्ञापन

संजय कुमार अभय/ मनीष Bihar News: गोपालगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो सभी के लिए एक सीख है. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीला खाप गांव में एक महिला ने गलती से यूरिया खाद को चीनी समझ लिया और उससे चाय बनाकर खुद पी ली. यही नहीं, उन्होंने अपनी सास को भी वहीं चाय पीने के लिए दी. हालांकि सास को स्वाद अजीब लगते ही संदेह हुआ और उन्होंने पीना छोड़ दिया, लेकिन तब तक बहू अमृता देवी पूरी चाय पी चुकी थीं.

अमृता की तबीयत बिगड़ने लगी

घटना के बाद कुछ ही देर में अमृता की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे. परिजनों ने स्थिति को भांपते हुए आनन-फानन में अमृता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तत्परता से इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार, सौभाग्य से यूरिया की मात्रा अधिक नहीं थी और समय पर इलाज मिलने के कारण अब महिला की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

खाने-पीने की चीजों के पास बिल्कुल न रखें

यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इससे एक महत्वपूर्ण संदेश भी मिलता है. रसोईघर या घर के किसी भी हिस्से में रासायनिक खाद या जहरीले पदार्थों को खाने-पीने की चीजों के पास बिल्कुल न रखें. यूरिया जैसे रासायनिक पदार्थ का आकार और रंग अक्सर चीनी या नमक जैसा होता है, जिससे भ्रम हो सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है.

घटना को लेकर लोगों को जागरूक रहने की अपील की

अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर लोगों को जागरूक रहने की अपील की है. यह घटना न सिर्फ अमृता देवी के परिवार के लिए एक चेतावनी बनी, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को रासायनिक वस्तुओं के भंडारण को लेकर सजग रहने की आवश्यकता की ओर भी इशारा करती है. सावधानी और जागरुकता ही ऐसे हादसों से बचने का एकमात्र उपाय है.

Also Read: Bihar News: गोपालगंज में गंडक नदी का कटाव तेज, दीपऊ-पकड़ी बांध पर मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन