बैकुंठपुर में जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
बैकुंठपुर में जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

गोपालगंज. जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायलों में अभय पांडेय, निर्भय पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, दुर्योधन पांडेय समेत अन्य शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलाें को बेहतर इलाज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया. डॉक्टर ने बताया कि एक युवक के सिर पर चोट लगने के कारण हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. परिजनों का आरोप है कि जमीन को लेकर दूसरे पक्षों के लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा था. बैकुंठपुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन