ePaper

पिकअप में आलू में छुपाकर हो रही थी शराब की तस्करी, 92 पेटी शराब के साथ दो धराये

Updated at : 01 Jun 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप में आलू में छुपाकर हो रही थी शराब की तस्करी, 92 पेटी शराब के साथ दो धराये

सासामुसा. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

सासामुसा. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विशंभरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहनिया के पास पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 92 पेटी में कुल 957 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद की है, जिसे आलू के नीचे छुपाकर बेतिया और मोतिहारी की ओर ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों ने इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया. बॉर्डर इलाके से आ रहे पिकअप वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी तो आलू के बोरे के नीचे शराब की खेप बरामद हुई. इस मामले में पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोला चरगाहा गांव निवासी इस्लाम मियां और मिंटू कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब्त पिकअप वाहन के साथ-साथ दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वाहन मालिक को भी मामले में नामजद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

SHARWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन