सांवली होने का आरोप लगा पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 03 Jun 2025 6:01 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. सांवली होने के कारण विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. सांवली होने के कारण विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया जाने का मामला सामने आया है. मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नया टोला की रहने वाली बबीता देवी की शादी एक वर्ष पूर्व मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले प्रदीप कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल जाने पर विवाहिता को सांवली होने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा. कुछ दिनों बाद ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पीड़िता के परिजनों ने इसको लेकर कई बार पंचायती भी करायी, लेकिन ससुराल के लोग उसे रखने को तैयार नहीं हैं. पीड़िता ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन