फुलवरिया में खेत की जुताई को लेकर युवक पर कुदाल से हमला

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया में खेत की जुताई को लेकर युवक पर कुदाल से हमला

फुलवरिया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द टोला धुसा गांव में गुरुवार की देर शाम खेत में पाइप हटाने के विवाद को लेकर 25 वर्षीय हरकेश यादव पर कुदाल से जानलेवा हमला किया गया.

विज्ञापन

फुलवरिया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द टोला धुसा गांव में गुरुवार की देर शाम खेत में पाइप हटाने के विवाद को लेकर 25 वर्षीय हरकेश यादव पर कुदाल से जानलेवा हमला किया गया. खेत की जुताई के दौरान पाइप फटने पर बहस मारपीट में बदल गयी. इसमें हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद कुदाल से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल हरकेश को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल होते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि खबर भेजे जाने तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन