Gopalganj News : विजयीपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पिता घायल

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 02 Aug 2025 8:39 PM

विज्ञापन

पत्नी और भाभी से मजाक कर रहे शैलेश राम की हंसी उसके पड़ोसी को नागवार गुजरी. इस पर नाराज पड़ोसी नीतीश राम ने गाली-गलौज शुरू कर दी. मना करने पर उसने शैलेश को दरवाजे से खींच कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

विज्ञापन

विजयीपुर. यूपी बॉर्डर पर स्थित गोपालगंज जिले के पिपरा गांव में शनिवार की शाम मामूली बात पर खून का खौफनाक खेल हो गया. दरवाजे पर पत्नी और भाभी से मजाक कर रहे शैलेश राम की हंसी उसके पड़ोसी को नागवार गुजरी. इस पर नाराज पड़ोसी नीतीश राम ने गाली-गलौज शुरू कर दी. मना करने पर उसने शैलेश को दरवाजे से खींच कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना में 35 वर्षीय शैलेश राम की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, बीच-बचाव करने आये पिता किशोर राम को भी चाकू मार दिया गया. वह गंभीर हालत में रेफर कर दिये गये हैं. हमले के बाद आरोपित नीतीश राम अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आरोपित घर छोड़ चुका था. घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर पुलिस के साथ यूपी पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि किशोर राम और सिंहासन राम का घर अगल-बगल है. शाम करीब 6:30 बजे शैलेष राम दरवाजे पर अपनी पत्नी व भाभी के साथ बैठकर मजाक कर रहा था. इसी दौरान सिंहासन राम का बेटा नीतीश राम निकला और उसे लगा कि हंसी उस पर हो रही है. उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शैलेश को दरवाजे से खींच लाया और चाकू से हमला कर दिया. हत्या के बाद शैलेश की पत्नी रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटा मोनू कुमार (6) और मोदी कुमार (4) स्तब्ध हैं. पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन