ePaper

कुचायकोट में तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे फाटक तोड़ा, लगा जाम

Updated at : 13 Oct 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
कुचायकोट में तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे फाटक तोड़ा, लगा जाम

कुचायकोट. थावे-कप्तानगंज रेलखंड के सिपाया रेलवे हाॅल्ट के पास सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे क्रॉसिंग फाटक में टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया.

विज्ञापन

कुचायकोट. थावे-कप्तानगंज रेलखंड के सिपाया रेलवे हाॅल्ट के पास सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे क्रॉसिंग फाटक में टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया. सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, कुचायकोट बाजार स्थित इस क्रॉसिंग का फाटक ट्रेन आने की सूचना पर बंद था. इस दौरान भठवा मोड़ की ओर से आ रहे पिकअप ने फाटक को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद गेटमैन ने चालक को पकड़कर पिकअप को रोका. सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे. फाटक टूटने के कारण क्रॉसिंग पर जाम लग गया, जिसे आरपीएफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया और स्थिति को नियंत्रण में किया. अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया कि रेलवे क्रॉसिंग पर नियमों का पालन करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन