पिकअप में तहखाना बनाकर ले जायी जा रही शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
पिकअप में तहखाना बनाकर ले जायी जा रही शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मीरगंज-गोपालगंज रोड पर वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मीरगंज-गोपालगंज रोड पर वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब को वाहन के अगले भाग में बने विशेष तहखाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था. जांच के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मीरगंज के पास एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर जांच की गयी, जिसमें छिपाकर रखी गयी शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी. जब्त की गयी शराब और वाहन को थाना परिसर में खड़ा कर लिया गया है. उत्पाद विभाग ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन