आसमान से बरसने लगी आग, झुलसा तन-मन

Published at :21 May 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान से बरसने लगी आग, झुलसा तन-मन

सोमवार को फिर बिगड़ सकता है मौसम गोपालगंज : आसमान से आग बरसने लगी है. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. शरीर झुलसा देनेवाली गरमी से सभी परेशान हैं. शनिवार को पूरा शहर लूट की चपेट में रहा. लाेग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले. उधर, पूर्वी हवा के मंद पड़ने से […]

विज्ञापन

सोमवार को फिर बिगड़ सकता है मौसम

गोपालगंज : आसमान से आग बरसने लगी है. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. शरीर झुलसा देनेवाली गरमी से सभी परेशान हैं. शनिवार को पूरा शहर लूट की चपेट में रहा. लाेग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले. उधर, पूर्वी हवा के मंद पड़ने से ऊमस से लोग परेशान दिखे. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं रात का तापमान एक डिग्री बढ़ कर 28.8 पर पहुंचा. आर्द्रता घट कर 45.3 पर हो गयी.
पूर्वी हवा 6 किमी प्रति घंटा पर आ गयी. तापमान में बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिक भी अचरज में हैं. पशु-पक्षी भी व्याकुल हो उठे हैं. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें, तो ऊमस लोगों को तंग करेगा. मौसम फिर से रौ में आ गया है. अधिकतम तापमान 42 से 43 तथा न्यूनतम तापमान 28 से 29 के बीच बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ का एक बार फिर असर होने पर सोमवार को फिर हवा के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं. बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन