केस नहीं उठाने पर मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2017 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. मांझा थाने के पीपरा गांव में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम मांझा : बेटी से छेड़खानी किये जाने का केस नहीं उठाने पर बदमाशों ने पिता को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल पिता को स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर बतायी है. घायल पीपरा […]
विज्ञापन
दुस्साहस. मांझा थाने के पीपरा गांव में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
मांझा : बेटी से छेड़खानी किये जाने का केस नहीं उठाने पर बदमाशों ने पिता को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल पिता को स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर बतायी है. घायल पीपरा गांव के निवासी स्व ओसी अहमद के पुत्र अलाउद्दीन हवारी बताये गये हैं. वारदात की सूचना मिलते ही मांझा थाने की पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. परिजनों ने बताया कि बेटी के साथ छेड़खानी किये जाने को लेकर मुकदमा चल रहा था.
केस उठाने के लिए आरोपितों ने कई बार दबाव बनाया था. केस नहीं उठाने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गयी थी. बुधवार की देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान पीपरा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद अलाउद्दीन को मरा समझ कर फरार हो गये.
सदर अस्पताल में नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने रात में ही घायल का फर्द बयान दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.
वारदात के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में हैं. परिजनों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगायी है. परिजनों ने कहा कि पहले भी दो बार धमकी आरोपितों की ओर से दी जा चुकी है. थाने में इसको लेकर शिकायत भी की गयी थी. लेकिन, अबतक पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की.
परिजनों ने नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय के समक्ष कहा कि हमलावर हत्या करने की नीयत से आये थे. पहले से ही केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. केस नहीं उठाने पर हत्या करने की धमकी दी गयी थी. इंस्पेक्टर ने शिकायत सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
बेटी से छेड़खानी करने को ले चल रहा है मुकदमा
गिरफ्तार होंगे अपराधी
गोलीकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
सुरेश प्रसाद, थानाध्यक्ष, मांझा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




