कोर्ट ने तीन पुलिस पदाधिकारियों पर लिया संज्ञान

Published at :19 May 2017 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट ने तीन पुलिस पदाधिकारियों पर लिया संज्ञान

भोरे : पुलिस द्वारा हाजत में रख कर पीटने के आरोप प्रथम दृष्टया साबित होने पर जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में संज्ञान लिया है. कोर्ट में कागजात जमा करने के लिए 24 मई की निर्धारित की गयी है. गोपालगंज के राजीवनगर के सुजीत शुक्ला ने कोर्ट में […]

विज्ञापन

भोरे : पुलिस द्वारा हाजत में रख कर पीटने के आरोप प्रथम दृष्टया साबित होने पर जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में संज्ञान लिया है. कोर्ट में कागजात जमा करने के लिए 24 मई की निर्धारित की गयी है.

गोपालगंज के राजीवनगर के सुजीत शुक्ला ने कोर्ट में नगर थाने के अवर निरीक्षक नवीन कुमार, तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार व मांझागढ़ के तत्कालीन थानाध्यक्ष रामसेवक रावत के खिलाफ मुकदमा दायर कर हाजत में कई दिनों तक बंद कर मारपीट करने तथा स्काॅर्पियो रखे दो लाख 45 हजार ले लेने व गाड़ी को जब्त कर लेने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन