हेडमास्टरों की बैठक में डीपीओ ने दिये कई निर्देश

गोपालगंज : डीपीओ योजना एवं लेखा द्वारा विभिन्न योजनाओं को लेकर संबंधित हेडमास्टरों से छात्र- छात्राओं की सूची उनके बैंक खाता संख्या के साथ मांगी गयी थी. डीपीओ योजना एवं लेखा कार्यालय में प्राप्त सूची के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के खाता संख्या गलत पाये गये. इसके कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. […]
गोपालगंज : डीपीओ योजना एवं लेखा द्वारा विभिन्न योजनाओं को लेकर संबंधित हेडमास्टरों से छात्र- छात्राओं की सूची उनके बैंक खाता संख्या के साथ मांगी गयी थी. डीपीओ योजना एवं लेखा कार्यालय में प्राप्त सूची के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के खाता संख्या गलत पाये गये. इसके कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
उक्त बातें डीपीओ योजना एवं लेखा मनोज कुमार ने सभी अल्पसंख्यक, अनुदानित, मदरसा, संस्कृत व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के हेडमास्टर की आयोजित बैठक में कहीं. एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैठक के दौरान डीपीओ ने कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बैंक खाते में गलती होने के कारण आरटीजीएस के बाद राशि डीपीओ योजना एवं लेखा के खातों में पुन: लौट आयी. डीपीओ ने कहा कि बैंक के निर्देश के तहत हेडमास्टर एक्सलसीट में सूची सही-सही बैंक खातों की जांच कर तीन दिनों के अंदर डीपीओ योजना एवं लेखा कार्यालय में जमा करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




