बुजुर्ग को अगवा कर हत्या करने की कोशिश

Published at :05 May 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग को अगवा कर हत्या करने की कोशिश

मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के निमुइया गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर बुधवार की रात बुजुर्ग को अगवा कर लिया गया. अपहरण के तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे खेत से बरामद कर लिया. अगवा करने के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. […]

विज्ञापन

मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के निमुइया गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर बुधवार की रात बुजुर्ग को अगवा कर लिया गया. अपहरण के तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे खेत से बरामद कर लिया. अगवा करने के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 80 वर्षीय चंद्रिका सहनी को पट्टीदार व अज्ञात अपराधियों ने जान मारने की नीयत से अपहरण कर लिया. अपहरण करने से पहले गांव में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी.

इसके बाद ग्रामीण सक्रिय हो गये और अपहरण कर ले जा रहे बुजुर्ग का पीछा करने लगे. ग्रामीणों से घिरा देख कर अपराधी चंद्रिका सहनी को खेत में छोड़ कर फरार हो गये. मांझा थाने के एसआइ संजय कुमार ने स्थल की जांच की. इस मामले में वृद्ध के पुत्र मास्टर सहनी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद और सात अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन