आभूषण व्यवसायी से 3.50 लाख के सोने-चांदी की लूट

बरौली : बरौली बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने 3.50 लाख के जेवरात लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी जामो की ओर भाग गये. व्यवसायी अफरनाथ प्रसाद ने बताया कि दुकान बंद कर घर जा रहा था. जैसे ही मसजिद के दक्षिण पहुंचा, दो अज्ञात बदमाशों ने जेवरात से […]
बरौली : बरौली बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने 3.50 लाख के जेवरात लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी जामो की ओर भाग गये. व्यवसायी अफरनाथ प्रसाद ने बताया कि दुकान बंद कर घर जा रहा था. जैसे ही मसजिद के दक्षिण पहुंचा, दो अज्ञात बदमाशों ने जेवरात से भरे झोले को लूट लिये, जिसमें पांच किलो चांदी, सोने का किल चार जोड़ा,
झुमका तथा 20 हजार रुपये नकदी शामिल थी. पीड़ित व्यवसायी ने कहा कि घटना के बाद शोर मचाया. आसपास के लोग पहुंचे, तबतक दोनों अपराधी भाग निकले. अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है. इधर, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




