अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, दहशत

Published at :06 Apr 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, दहशत

गोपालगंज : शहर में बेखौफ अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यवसायी को गोली मार दी. वारदात के बाद फिल्मी स्टाइल में बाइक से फरार हो गये. घटना नगर थाने के सामने वीएम फील्ड के पास मंगलवार की रात 9:30 बजे की है. गोली लगने के बाद घायल व्यवसायी को इलाज के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में बेखौफ अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यवसायी को गोली मार दी. वारदात के बाद फिल्मी स्टाइल में बाइक से फरार हो गये. घटना नगर थाने के सामने वीएम फील्ड के पास मंगलवार की रात 9:30 बजे की है. गोली लगने के बाद घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया,

जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही शहर में दहशत फैल गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिनेमा रोड स्थित खुशी शू सेंटर के मालिक मनोज साह दुकान बंद कर घर जा रहे थे. रास्ते में बुलेट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया. बाइक

अपराधियों ने व्यवसायी को…
पर सवार दूसरे अपराधी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली व्यवसायी के पेट में लगी है. शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तब तक दोनों अपराधी फरार हो गये. लोगों की सूचना पर नगर थाने के इंस्पेक्टर बालेश्वर राय समेत पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घायल व्यवसायी के परिजनों से पूछताछ करते हुए अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. व्यवसायी को गोली किस विवाद में मारी गयी, इसका भी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
नगर थाने के वीएम फील्ड के पास देर रात हुई वारदात
वारदात के बाद जांच में जुटी है पुलिस, नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन