थावे-मशरक रेलखंड पर कल से चलेंगी ट्रेनें

थावे : थावे-मशरक रेलखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन 31 मार्च से शुरू होने की पूरी संभावना है. हालांकि इसकी अाधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. इसके बावजूद स्टेशन पर सफाई कार्य एवं अन्य तैयारी चल रही है. मालूम हो कि मशरक-छपरा रेलखंड की ट्रेनों का परिचालन पूर्व […]
थावे : थावे-मशरक रेलखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन 31 मार्च से शुरू होने की पूरी संभावना है. हालांकि इसकी अाधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. इसके बावजूद स्टेशन पर सफाई कार्य एवं अन्य तैयारी चल रही है. मालूम हो कि मशरक-छपरा रेलखंड की ट्रेनों का परिचालन पूर्व में ही शुरू हो गया है. रेलवे के वरीय पदाधिकारियों द्वारा ट्रेनों के परिचालन की कई तिथियां बतायी गयीं, लेकिन ट्रेनें नहीं चल सकीं. ट्रेनों के परिचालन बंद हुए दो वर्ष हो गये. अब यात्रियों के राहत भरे दिन आने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




