महिला पुलिसकर्मी के साथ की गयी धक्का-मुक्की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. मेडिकल जांच कराने पहुंची युवती के परिजन भिड़े गोपालगंज : सदर अस्पताल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मेडिकल जांच कराने पहुंची युवती और आरोपित के परिजन आपस में भिड़ गये. युवती का बयान बदलवाने के लिए मारपीट की नौबत आ गयी. हालांकि मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत करा […]
विज्ञापन
दुस्साहस. मेडिकल जांच कराने पहुंची युवती के परिजन भिड़े
गोपालगंज : सदर अस्पताल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मेडिकल जांच कराने पहुंची युवती और आरोपित के परिजन आपस में भिड़ गये. युवती का बयान बदलवाने के लिए मारपीट की नौबत आ गयी. हालांकि मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत करा दिया. दरअसल हथुआ थाने के बरी इशर गांव की युवती का अपहरण 20 अगस्त, 2016 को कर लिया गया था. इस मामले को लेकर अपहृता के पिता ने हथुआ थाने में मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लकड़ी को लेकर आरोपित बुधवार को न्यायालय में बयान कराने के लिए पहुंचे थे. इसकी सूचना हथुआ पुलिस को लगी.
पुलिस ने कोर्ट में प्रवेश करने से पहले युवती को बरामद कर लिया. पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में पहुंची, जहां मोतिहारी के आरोपितों के परिजन और युवती के परिजनों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. युवती को लेकर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गयी. हालांकि बाद में अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने पहुंच कर मामले को शांत करा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




