ट्राइ ब्रेकर में ओड़िशा ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्व. बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सेमीफाइनल मुकाबला आज से होगा शुरू भोरे : कोरेया खेल मैदान में अखिल भारतीय स्व. बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया, जिसमें ट्राइ ब्रेकर में ओड़िशा ने पश्चिम बंगाल […]
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्व. बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
सेमीफाइनल मुकाबला आज से होगा शुरू
भोरे : कोरेया खेल मैदान में अखिल भारतीय स्व. बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया, जिसमें ट्राइ ब्रेकर में ओड़िशा ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से हरा कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. गुरुवार से सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होगा. बुधवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल में दोनों ही टीमें एक दूसरे पर हावी रहीं. गोल करने के कई मौके दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिले,
लेकिन उत्कृष्ट गोल कीपिंग के कारण खेल के अंत तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. निर्णायकों ने ट्राइ ब्रेकर कराने का फैसला किया, जिसमें ओड़िशा ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से हरा दिया. मौके पर पूर्व विधायक किरण राय, जिप उपाध्यक्ष अमित कुमार राय, जिला पार्षद मुकुल राय, शंभु सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




