रजिस्ट्रेशन नहीं करानेवाली दुकानों में लगेगा ताला

Published at :21 Mar 2017 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन नहीं करानेवाली दुकानों में लगेगा ताला

23 से सफाई मजदूर करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गोपालगंज : सफाई मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 23 मार्च से अनिश्चि›तकालीन भूख हड़ताल पर जायेंगे. इसको लेकर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है. इसकी जानकारी संयोजक भाकपा माले अजात शत्रु ने दी. संयोजक द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार पिछले […]

विज्ञापन

23 से सफाई मजदूर करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

गोपालगंज : सफाई मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 23 मार्च से अनिश्चि›तकालीन भूख हड़ताल पर जायेंगे. इसको लेकर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है. इसकी जानकारी संयोजक भाकपा माले अजात शत्रु ने दी. संयोजक द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार पिछले कई महीनों से सफाई मजदूर अपनी समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिलते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विगत समय में भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल से तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा समस्या का समाधान 15 मार्च तक करने का आश्वासन दिया गया था. यह अब तक पूरा नहीं हो सका. इससे सभी सफाई मजदूर ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
दुकानदारों की सूची एवं श्रेणी
श्रेणी1 – सेवा प्रदाता जिनका व्यापार सालाना 10 लाख रुपये तक हो
श्रेणी 2 – थोक व्यापारी, गोदाम, माल गोदाम, थियेटर, खुदरा व्यापारी जिनका व्यवसाय 10 लाख से अधिक हो.
श्रेणी 3 – निर्माता
श्रेणी 4 – होटल, रेस्टोरेंट, अतिथि भवन, धर्मशाला, बार, विवाह भवन, सम्मेलन कक्ष, क्लब
श्रेणी 5 – नर्सिंग होम, निजी दवाखाना, अस्पताल
श्रेणी 6 – संतापकारी और खतरनाक व्यवसाय
क्या कहता है विभाग
दुकानदारों का सर्वे शुरू कर दिया गया है. व्यवसाय के अनुरूप इनकी श्रेणी का वर्गीकरण कर अनुज्ञप्ति के लिए सूचित किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन नहीं करानेवाले की दुकान बंद करा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन