छोटे लाल यादव, टैक्स दारोगा, नप गोपालगंज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

बंधन बैंक के कर्मी को हथियार के बल पर लूटा अपराधियों के हमले में बैंककर्मी की हालत गंभीर थावे : बेखौफ होते अपराधियों ने हथियार के बल पर सरेआम बंधन बैंक के कर्मी पर हमला कर बाइक, पॉस मशीन, बैग आदि लूट लिये. लुटेरों के हमले से बैंककर्मी की हालत गंभीर है, जिन्हें आसपास के […]
विज्ञापन
बंधन बैंक के कर्मी को हथियार के बल पर लूटा
अपराधियों के हमले में बैंककर्मी की हालत गंभीर
थावे : बेखौफ होते अपराधियों ने हथियार के बल पर सरेआम बंधन बैंक के कर्मी पर हमला कर बाइक, पॉस मशीन, बैग आदि लूट लिये. लुटेरों के हमले से बैंककर्मी की हालत गंभीर है, जिन्हें आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, एएसआइ रामप्रवेश पांडेय, पुलिस बल के साथ पहुंच कर मौके पर जांच की और लुटेरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की शाम गोपालगंज बंधन बैंक के अधिकारी तथा सारण जिले के मशरक के रहनेवाले राजेंद्र पांडेय के पुत्र पप्पू पांडेय अपनी बाइक से थावे थाना क्षेत्र के बढइहाता गांव में कलेक्शन करने गये थे. कलेक्शन कर लौट रहे थे इसी दौरान पडरौना पटी गांव के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उनको पीछे से थप्पड़ जड़ दिया. जैसे ही रोके की हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर बेरहमी से पीटाई कर मोबाइल, बाइक, बैग, पॉस मशीन आदि लूट कर फिल्मी अंदाजे में भाग निकले. अपराधियों ने बैग में लाखों रुपये होने की उम्मीद लेकर लूटकांड को अंजाम दिया. हालांकि बैंककर्मी के बैग में महज 25 रुपये होने की बात कही जा रही है. बैंककर्मी को पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान स्थिती कुछ सामान्य होने पर पूछताछ के लिए पहुंची.
हालांकि पुलिस जिले से बाहर निकलनेवाले सभी प्रमुख मार्गों को सील कर सघन वाहन जांच करने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




