दो अक्तूबर तक गोपालगंज खुले में शौच से मुक्त

Published at :21 Mar 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
दो अक्तूबर तक गोपालगंज खुले में शौच से मुक्त

गोपालगंज : स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मिंज स्टेडियम में उत्प्रेरकों का मेगा प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. गोपालगंज स्वच्छता ग्रह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम राहुल कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति एक सामाजिक क्रांति है. इस कार्य में उत्प्रेरकों की भूमिका […]

विज्ञापन

गोपालगंज : स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मिंज स्टेडियम में उत्प्रेरकों का मेगा प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. गोपालगंज स्वच्छता ग्रह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम राहुल कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति एक सामाजिक क्रांति है. इस कार्य में उत्प्रेरकों की भूमिका अग्रणी रहेगी, तभी गोपालगंज जिले को खुले में शौच से मुक्ति दिलायी जा सकती है. उन्होंने कहा कि जिले का थावे एक ऐसा प्रखंड है जो खुले में शौच से मुक्त हो चुका है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए अथक परिश्रम की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण में तेजी लायी जाये तभी ससमय खुले में शौच से मुक्ति का उद्देश्य पूरा किया जा सकता है. इसके लिए प्रत्येक पंचायत में उत्प्रेरकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है.

उत्प्रेरकों से यह उम्मीद की जा रही है कि वे अधिक-से-अधिक लोगों को शौचालय निर्माण किये जाने को लेकर जागरूक करेंगे. उन्हें खुले में होनेवाले शौच से नुकसान एवं सामाजिक दुष्प्रभाव से अवगत कराया जायेगा. गोपालगंज जिला आगामी दो अक्तूबर तक हर हाल में खुले में शौच से मुक्त होगा. इस मौके पर उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र, डीआरडीए निदेशक धनंजय कुमार, जिला समन्वयक रंजन बैठा सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ एवं समन्वयक भी मौजूद थे.

बेहतर कार्य के लिए इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र : स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिक-से-अधिक घरों में शौचालय का निर्माण करा कर वार्ड एवं पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाये जाने में सराहनीय भूमिका रहनेवाले कर्मियों को डीएम राहुल कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया. थावे प्रखंड की एकडेरवा पंचायत के सचिव रविंद्र नाथ शुक्ल, विदेशी टोला पंचायत की ग्राम सेविका पुष्पा कुमारी, शमा परवीन, इंदू देवी, रीना कुमारी, अन्नु कुमारी, कुसुम, केशव नाथ गोड़, जयप्रकाश राम, राय, सुशील, सुरेंद्र भारती, शशांक कुमार श्रीवास्तव, स्मिता, कुमारी बबीता के अलावा जीएसएफ टीम, नवजागृति टीम के अमित, उरेंद्र कुमार ठाकुर आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन