मांगों को लेकर गृहरक्षकों का प्रदर्शन

Published at :21 Mar 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर गृहरक्षकों का प्रदर्शन

गोपालगंज : लंबे अरसे से अपनी विभिन्न मांगों की लड़ाई लड़ रहे गृहरक्षकों ने सोमवार को समाहरणालय से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया एवं धरना दिया. बिहार रक्षा गृहवाहिनी स्वयंसेवक संघ बिहार के निर्देशानुसार जिला इकाई संघ के गृहरक्षकों ने मुन्ना कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस चौक से विरोध जुलूस निकाला, जो आंबेडकर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : लंबे अरसे से अपनी विभिन्न मांगों की लड़ाई लड़ रहे गृहरक्षकों ने सोमवार को समाहरणालय से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया एवं धरना दिया. बिहार रक्षा गृहवाहिनी स्वयंसेवक संघ बिहार के निर्देशानुसार जिला इकाई संघ के गृहरक्षकों ने मुन्ना कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस चौक से विरोध जुलूस निकाला, जो आंबेडकर भवन तक पहुंचा. वहां से गृहरक्षकों ने समाहरणालय गेट पर आकर घेराबंदी करते हुए प्रदर्शन किया.

इस दौरान एसडीओ मृत्युंजय कुमार ने गृहरक्षकाें से मिल कर उनसे मांगपत्र को लेते हुए शांत किया तब समाहरणालय के गेट का ताला खुला. गृहरक्षकों ने पोस्ट ऑफिस चौक पर धरना देते हुए अपनी मांगों को दोहराया. इनकी मुख्य मांग सर्वोच्चत न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा राज्य के गृहरक्षकों को पुलिस के सामान सुविधा देने के फैसले को लागू करना है. प्रदर्शन कर रहे गृहरक्षकों का कहना था कि राज्य सरकार न्यायालय के आदेश को लागू करने में जान बूझ कर विलंब कर रही है.

प्रदर्शन करनेवालों में संघ के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह, राजकिशोर राय, सचिव विजय कुमार राय, घनश्याम पांडेय, सत्येंद्र शाही, अमर सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र शाही, धर्मनाथ राम, धनंजय गिरि, उदय शंकर भट आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन