अपर सचिव ने विभाग में फाइलों को खंगाला

Published at :21 Mar 2017 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
अपर सचिव ने विभाग में फाइलों को खंगाला

अवकाश के दिन स्कूल नहीं खुलने पर वेतन रोकने का मामला गोपालगंज : शिक्षा विभाग के कारनामों ने अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया है. अवकाश के दिन स्कूल नहीं खुलने पर शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. मामला हाइ लेवल पर पहुंचा, तो अपर सचिव विनोद कुमार सिंह सोमवार को पहुंच […]

विज्ञापन

अवकाश के दिन स्कूल नहीं खुलने पर वेतन रोकने का मामला

गोपालगंज : शिक्षा विभाग के कारनामों ने अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया है. अवकाश के दिन स्कूल नहीं खुलने पर शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. मामला हाइ लेवल पर पहुंचा, तो अपर सचिव विनोद कुमार सिंह सोमवार को पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटे रहे. इस दौरान विभाग के रेकॉर्ड को खंगाला गया. डीइओ के चैंबर में बैठ कर अपर सचिव ने जांच की. इस दौरान डीपीओ स्थाना संजय कुमार, एमडीएम प्रभारी अब्दुस सलाम अंसारी, डीपीओ सर्व शिक्षा सूर्य नारायण, डीपीओ लेखा जोखा मनोज कुमार आदि से पूछताछ की गयी. कटेया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनियाछापर प्रसिद्ध नाथ,
धरहरा मेले में जीविका दीदियों ने छुट्टी के दिन विद्यालय की जांच कर दी. विद्यालय बंद पाया गया. जीविका दीदियों के रिपोर्ट पर जीविका के डीपीएम ने डीएम को स्कूल बंद होने की रिपोर्ट कर दी. डीएम ने भी इस मामले में डीपीओ स्थापना को कार्रवाई का निर्देश दिया. डीपीओ ने आनन फानन में इन शिक्षकों का वेतन बंद कर दिया. बाद में शिक्षकों ने इसकी शिकायत विभाग से जब की, तो उनके वेतन को रिलीज कर दिया गया. इस मामले में अब हाइ लेवल पर जांच चल रही है.
इसकी पुष्टि करते हुए अपर सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों का आरोप जांच में सही पाया गया है. रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी. इस पूरे प्रकरण पर नजर डाले तो जीविका दीदियों की गलत रिपोर्ट के कारण शिक्षा महकमा में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन