मेगा सिटी की तरह होगा शहर का बाजार

Published at :10 Mar 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
मेगा सिटी की तरह होगा शहर का बाजार

मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में होंगे होटल व माॅल मेगा सिटी की तरह गोपालगंज का बाजार होगा़ मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में होटल तथा माॅल खोले जायेंगे. सब्जी और राशन दुकानदार भी बिल्डिंग में होंगे. इस पर 15 करोड का खर्च आयेगा़ नगर पर्षद ने डीपीआर बना कर मंजूरी के लिए भेज दिया है़ गोपालगंज : शहर के सब्जी […]

विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में होंगे होटल व माॅल

मेगा सिटी की तरह गोपालगंज का बाजार होगा़ मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में होटल तथा माॅल खोले जायेंगे. सब्जी और राशन दुकानदार भी बिल्डिंग में होंगे. इस पर 15 करोड का खर्च आयेगा़ नगर पर्षद ने डीपीआर बना कर मंजूरी के लिए भेज दिया है़
गोपालगंज : शहर के सब्जी और गल्ला बाजार की तसवीर जल्द बदलनेवाली है़ सब्जी और राशन अब मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में बिकेंगे. शहरी विकास योजना के तहत शहर के बाजार का स्वरूप बदलनेवाला है़ विभागीय सर्वेयर एवं अभियंताओं के सर्वे के बाद नगर पर्षद ने डीपीआर बना कर विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिया है़ नया रूप देने में इस पर 15 करोड़ खर्च होंगे. विभाग से मंजूरी और राशि प्राप्त होने के बाद निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा़
क्या है योजना : नयी योजना के तहत सब्जी बाजार में मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग का निर्माण किया जायेगा, जो सुविधाओं से युक्त होगाी ग्राउंड फ्लोर पर सब्जी और राशन की दुकानें होंगी, वहीं अन्य मंजिलों पर होटल, माॅल, रेस्टोरेंट और अतिथि गृह बनाये जायेंगे. नया मार्केट आकर्षक रंगों से सुसज्जित होगा़ मार्केट के भीतर शौचालय से लेकर खाने-पीने की चीजों तक की सुविधा प्राप्त होगी़ गाड़ियों की पार्किंग के लिए जहां बेसमेंट होगा, वहीं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे एवं सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे. मार्केट में सौ से अधिक बिल्डिंग बनेंगी. फिलहाल डीपीआर की मंजूरी का इंतजार है़
ग्राउंड फ्लोर पर बिकेंगे सब्जी व राशन
क्या कहता है विभाग
बाजार का स्वरूप बदलने के लिए 15 करोड़ की डीपीआर बना कर मंजूरी के लिए विभाग को भेज दी गयी है़ मंजूरी मिलते ही मैप बनवा कर काम शुरू करवा दिया जायेगा़
हरेंद्र कुमार चौधरी, उपमुख्य पार्षद, नप गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन