महुअवा में झड़प, बाइक फूंकी, 11 लोग जख्मी

Published at :23 Jan 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
महुअवा में झड़प, बाइक फूंकी, 11 लोग जख्मी

सासामुसा (गोपालगंज) : कुचायकोट थाने के महुअवा गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने बाइक को जला दिया. दोनों पक्षों से पथराव व धारदार हथियार निकाले गये. इसमें एक पक्ष की महिला समेत 11 लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने घायलों को कुचायकोट पीएचसी में भरती कराया है. […]

विज्ञापन

सासामुसा (गोपालगंज) : कुचायकोट थाने के महुअवा गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने बाइक को जला दिया. दोनों पक्षों से पथराव व धारदार हथियार निकाले गये. इसमें एक पक्ष की महिला समेत 11 लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने घायलों को कुचायकोट पीएचसी में भरती कराया है. इलाके में तनाव का माहौल है. सदर एसडीएम मृत्युंजय कुमार व एसडीपीओ मनोज कुमार के साथ कई थानों

महुअवा में झड़प, बाइक…
की पुलिस वहां पर कैंप कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महुअवा गांव के बिंदेश्वरी प्रसाद कुशवाहा बाजार से घर लौट रहे थे. रास्ते में असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी बाइक जला दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये. दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया. पथराव और लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियार चलने लगे. घटना में रामनाथ भगत, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, संगीता कुमारी, विनीत कुमार,
मनोरमा कुमारी, हैप्पी कुमारी, संध्या कुमारी, मधु कुमारी, रंजीत कुमार समेत 11 लोग जख्‍मी हो गये. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस के वरीय अधिकारियों के पहुंचने पर घायलों को कुचायकोट अस्पताल में लाया गया. सदर एसडीएम ने बताया कि महुअवा गांव के दोषी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने झड़प के बाद इलाके की चौकसी बढ़ाते हुए उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. नगर थाना इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, जादोपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन, उचकागांव के थानाध्यक्ष अनिल कुमार, विशंभरपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के अलावा कुचायकोट बीडीओ दृष्टि पाठक व सीओ अमित रंजन वहां पर कैंप किये हुए थे.
एसडीएम समेत कई थानों की पुलिस ने किया कैंप
कुचायकोट पीएचसी में घायलों का कराया गया इलाज
अपराध के िखलाफ संघर्ष करेगी भाजपा
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में िलये गये िनर्णय
सीवान से दीपक कुमार मिश्रा
अपराध व अपराधियों के खिलाफ और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष के एलान के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हो गयी. बैठक में कोई अपराधी राजनेता न बने, इसके लिए खिलाफ भी संघर्ष का निर्णय लिया गया. भाजपा विकसित बिहार और गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रखेगी. पार्टी छह फरवरी को किसानों की समस्याओं को
लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और 13 से 15 फरवरी तक धान खरीद के मामले में राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन करेगी. बैठक में केंद्रीय आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डिजिटल इंडिया के काॅन्सेप्ट पर विस्तार से चर्चा की, तो केंद्रीय पेयजल राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने ग्रामीण विकास से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी. वहीं, बिहार के प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने 2019 में फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार और बिहार में भाजपा की सरकार बनाने
अपराध के िखलाफ संघर्ष…
के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया. अंतिम दिन नंदकिशोर यादव ने कृषि प्रस्ताव रखा, जिसका विनोद नारायण झा ने समर्थन किया. बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पत्रकारों को कार्यसमिति में लिये गये निर्णयों और चर्चाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा, राज्य सरकार बेरोजगारों के प्रति उदासीन है. युवाओं में राज्य सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सात निश्चयों से बिहार का विकास नहीं, विनाश होगा.
किसानों के लिए केंद्र की मोदी सरकार बहुत कुछ कर रही है, लेकिन राज्य सरकार के किसान विरोधी रवैये की वजह से यहां किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. राज्य में उद्योग व कृषि की स्थिति खराब है, लेकिन इस पर सरकार का फोकस नहीं है. भाजपा गरीबों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम करेगी. शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, डकैती, चोरी और भ्रष्टाचार राज्य सरकार की पहचान बन गयी है.
राज्य सरकार केंद्र की कृषि योजनाओं के लिए जमीन भी नहीं दे रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख, मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, संजय सिंह टाइगर और विजय सिन्हा और सीवान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भी मौजूद थे.
बैठक में लिये गये िनर्णयों की जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष िनत्यानंद राय.
छह फरवरी को जिला मुख्यालयों पर धरना, 13 से 15 फरवरी तक प्रखंडों में प्रदर्शन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन