कड़वी हो गयी चीनी की मिठास

Published at :11 Jan 2017 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
कड़वी हो गयी चीनी की मिठास

महंगाई की मार Â बाजार में पांच साल में पहली बार चीनी 40 रुपये से ऊपर गोपालगंज : पांच साल में पहली बार चीनी कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है़ फुटकर में यह प्रति किग्रा 42 रुपये की बिक रही है. 10 दिनों में इसके दाम में अप्रत्याशित तेजी आयी है. पेराई सत्र के शुरू […]

विज्ञापन

महंगाई की मार Â बाजार में पांच साल में पहली बार चीनी 40 रुपये से ऊपर

गोपालगंज : पांच साल में पहली बार चीनी कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है़ फुटकर में यह प्रति किग्रा 42 रुपये की बिक रही है. 10 दिनों में इसके दाम में अप्रत्याशित तेजी आयी है. पेराई सत्र के शुरू में तेजी अप्रत्याशित है.
गोपालगंज : चंद दिनों में ही चीनी उछल गयी. थोक एवं फुटकर दोनों में पांच साल में पहली बार इसके भाव 40 रुपये से ऊपर पहुंच गये हैं. फुटकर में यह प्रति किग्रा 42 रुपये की दर से बिक रही है. पेराई सत्र के शुरू में मंदी के बजाय तेजी अप्रत्याशित है. एक से डेढ़ माह पहले थोक में प्रति क्विंटल चीनी के दाम 3350 रुपये थे. इसके बाद से इसमें क्रमश: तेजी आती गयी. पिछले 10 दिनों में इसके दाम में अप्रत्याशित तेजी आयी है. मसलन 27 दिसंबर को भाव 3880 रुपये थे. 29 को बढ़ कर ये 3980 रुपये पहुंच गये.
मौजूदा भाव गुणवत्ता के अनुसार 4000 से 4040 रुपये के बीच है. कारोबारियों के अनुसार मौजूदा समय में प्रति क्विंटल चीनी की उत्पादन लागत करीब 3250 रुपये प्रति क्विंटल चीनी मिल काे आती है, जो बाजार में पहुंच कर 3600 रुपये आती है. विष्णु शुगर मिल के महाप्रबंधक पीआरएस पाणिकर की मानें, तो पिछले कई वर्षों से लगातार चीनी मिलें घाटे में चल रही थीं. लागत की अपेक्षा दाम कम होने से मिलर्स घाटे में थे. शेयर मार्केट में भी संबंधित कंपनियों के स्टाॅक पिट गये थे. चक्र के अनुसार तेजी की उम्मीद थी और आ ही गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन