एसबीआइ के उपभोक्ताओं ने बैंक में किया जम कर हंगामा

महम्मदपुर : बैंक के रवैये से तंग आकर उपभोक्ताओं ने मंगलवार को शाखा में हंगामा किया. उपभोक्ता भुगतान और जमा न होने से आक्रोशित थे. मंगलवार को सुबह 10 बजे उपभोक्ता स्टेट बैंक की शाखा पहुंच कर कतार में लग गये. 12 बजे तक कैशियर का काउंटर खाली था और मैनेजर अपने काम में व्यस्त […]
महम्मदपुर : बैंक के रवैये से तंग आकर उपभोक्ताओं ने मंगलवार को शाखा में हंगामा किया. उपभोक्ता भुगतान और जमा न होने से आक्रोशित थे. मंगलवार को सुबह 10 बजे उपभोक्ता स्टेट बैंक की शाखा पहुंच कर कतार में लग गये. 12 बजे तक कैशियर का काउंटर खाली था और मैनेजर अपने काम में व्यस्त रहे तथा निकासी और भुगतान का काम नहीं हो रहा था, जिससे उपभोक्ता आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित उपभोक्ताओं को मैनेजर ने शांत कराया, लेकिन दोपहर तक भुगतान व जमा का काम नहीं हो सका था. हंगामा करनेवालों में अरुण कुमार सिंह, देवेंद्र पांडेय, शेख सईद रजक, अनिल कुमार, गुड्डु पांडेय सहित दो दर्जन से अधिक खाताधारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










