UP बॉर्डर पर हथियारों के जखीरे के साथ पांच गिरफ्तार

भोरे (गोपालगंज) : एटीएस की टीम ने मुंगेर निर्मित हथियारों की बड़ी खेप के साथ पांच संदिग्धों को बिहार सीमा से गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों की निशानदेही पर बिहार से ही हथियार ले जा रहे पांच और अपराधियों की गिरफ्तारी वाराणसी से एटीएस टीम ने की है. एटीएस को दोनों जगहों से बड़ी संख्या में […]
छपरा-वाराणसी रेलखंड पर स्थित गौतम स्थान स्टेशन पर रविवार की रात डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस ने 33 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद की़ ट्रेन के जेनरल कोच में जांच के दौरान लावारिस हालत में एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल मिले़ रेल पुलिस उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार ने इसकी जानकारी सोमवार को दी. रेल डीएसपी ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हथियारों के तस्करों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में पवन एक्सप्रेस ट्रेन से अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










