यूपी बॉर्डर पर हथियारों के जखीरे के साथ पांच संदिग्ध धराये

Published at :10 Jan 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी बॉर्डर पर हथियारों के जखीरे के साथ पांच संदिग्ध धराये

भोरे (गोपालगंज) : एटीएस की टीम ने मुंगेर निर्मित हथियारों की बड़ी खेप के साथ पांच संदिग्धों को बिहार सीमा से गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों की निशानदेही पर बिहार से ही हथियार ले जा रहे पांच और अपराधियों की गिरफ्तारी वाराणसी से एटीएस टीम ने की है. एटीएस को दोनों जगहों से बड़ी संख्या में […]

विज्ञापन

भोरे (गोपालगंज) : एटीएस की टीम ने मुंगेर निर्मित हथियारों की बड़ी खेप के साथ पांच संदिग्धों को बिहार सीमा से गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों की निशानदेही पर बिहार से ही हथियार ले जा रहे पांच और अपराधियों की गिरफ्तारी वाराणसी से एटीएस टीम ने की है. एटीएस को दोनों जगहों से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं. टीम ने दो लग्जरी गाड़ियों को भी बरामद किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले देवांश पाल सिंह उर्फ मंटू, टेढ़ी बाजार के शिव श्याम तिवारी, बलरामपुर जिला स्थित भंडारखाना के अनुभव तिवारी, बल्हुआ के राम तिवारी उर्फ राजन व कबीरनगर जिले के गिरधरपुर के विशाल कुमार गौतम गिरफ्तार किया है. सूचना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल यूपी िवस चुनाव में किया जाना था. एटीएस ने दिल्ली नंबर की फोर्ड इंडीवर गाड़ी से 15 पिस्टल व 30 मैगजीन बरामद किये गये. िगरफ्तार लोगों की िनशानदेही पर बनारस में छापेमारी की गयी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन