पूर्व जिप अध्यक्ष समेत 25 पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

मामला थाने का घेराव करने का गोपालगंज : जिला पर्षद सदस्य सुभाष सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ एनएच 28 बंजारी जाम करने तथा थाना पर घेराव करने के मामले में पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह समेत 25 लोगों को नामजद तथा 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर […]
विज्ञापन
मामला थाने का घेराव करने का
गोपालगंज : जिला पर्षद सदस्य सुभाष सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ एनएच 28 बंजारी जाम करने तथा थाना पर घेराव करने के मामले में पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह समेत 25 लोगों को नामजद तथा 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बालेश्वर राय के तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शहर में उपद्रव की कांड 422/16 में नामजद अभियुक्त भितभेरवा गांव के रहनेवाले जिला पर्षद सदस्य सुभाष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाइवे को जाम किया.
इस दौरान ट्रक चालकों को बेरहमी से पीटा गया. इतना ही नहीं सुबाष सिंह को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने के लिए प्रयास किया गया. पुलिस के साथ गाली-गलौज की गयी. सरकारी कार्य में बाधा डाला गया. बार-बार समझाने के बाद भी इन लोगों के द्वारा थाने को चार घंटे तक घेर कर रखा गया जिससे आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. इस मामले में ओमप्रकाश सिंह के साथ छात्र नेता प्रिंस कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, देवेंद्र चौरसिया, बलवीर सिंह, राजू सिंह, विनय कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, जीवन सिंह, राहुल सिंह, सुमंत सिंह, गोलू सिंह, मंजर क्यूम, रिंकी, सोनू सिंह, रोहित सिंह, कृष्णा सिंह, राजीव कुमार पल्टू, अनुज सिंह, सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह को नामजद बनाया गया है. इस मामले में छात्र नेता सचिन सिंह को माधोपुर ओपी में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस दो पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं.
पुलिस ने अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










