सिधवलिया मिल में गन्ना पेराई पर रोक

गोपालगंज : सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल के पेराई सत्र पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चीनी मिल के पेराई सत्र पर रोक लगा दी है. साथ ही घोघारी नदी के प्रदूषित करने के कारण जान-माल को हुई क्षति को देखते हुए चीनी मिल के मालिक समेत आठ […]
गोपालगंज : सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल के पेराई सत्र पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चीनी मिल के पेराई सत्र पर रोक लगा दी है. साथ ही घोघारी नदी के प्रदूषित करने के कारण जान-माल को हुई क्षति को देखते हुए चीनी मिल के मालिक समेत आठ अधिकारियों के खिलाफ सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सहायक पर्यावरण अभियंता अनिल कुमार की तरफ से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि पेराई सत्र के दौरान चीनी मिल का कचरा, गंदा पानी, जहरीला पानी बिना उपचार किये घोघारी नदी में गिराया जाता था, जिससे ऑक्सीजन की मात्रा शून्य होने के कारण मछली एवं अन्य जल जनित जीवों की मौत हो रही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










