Gopalganj News : पुलिस का सघन जांच अभियान जारी, सड़कों से लेकर बैंकों तक निगरानी

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : पुलिस का सघन जांच अभियान जारी, सड़कों से लेकर बैंकों तक निगरानी

गोपालगंज. जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर सघन जांच अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर सघन जांच अभियान लगातार जारी है. इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सड़कों पर वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है. संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके. इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों की गहन चेकिंग की जा रही है. दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिये गये हैं. वहीं बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की भी कड़ी निगरानी की जा रही है, जहां पुलिस नियमित रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके.

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन