सात सौ मीटर का सफर आठ घंटे में संविदा के आधार पर होगा नियोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

15 दिसंबर तक लिये जायेंगे आवेदन गोपालगंज : अब जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय को कर्मियों की कमी से शीघ्र निजात मिलेगी. इसको लेकर विभाग के द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. संविदा के आधार पर लिपिकों का नियोजन किया जाना है. इसको लेकर सेवानिवृत्त लिपिकों से 15 दिसंबर तक आवेदन हाथों-हाथ या निबंधिक डाक […]
विज्ञापन
15 दिसंबर तक लिये जायेंगे आवेदन
गोपालगंज : अब जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय को कर्मियों की कमी से शीघ्र निजात मिलेगी. इसको लेकर विभाग के द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. संविदा के आधार पर लिपिकों का नियोजन किया जाना है.
इसको लेकर सेवानिवृत्त लिपिकों से 15 दिसंबर तक आवेदन हाथों-हाथ या निबंधिक डाक से प्राप्त किये जायेंगे. इसके बाद चयन समिति के द्वारा पैनल का निर्माण किया जायेगा. साथ ही साक्षात्कार के आधार पर नियोजन किया जायेगा.
क्षेत्रीय कार्यालयों में विपत्र, कोषागार, लेखा, नजारत एवं छात्रवृत्ति कार्यों का कम-से-कम दो वर्षों का अनुभव रखनेवाले सेवानिवृत्त लिपिक को प्राथमिकता दी जायेगी.
उम्र 30 नवंबर, 2016 को अधिकतम 63 वर्ष होनी चाहिए. संविदा पर नियोजन अधिकतम दो वर्षों के लिए किया जायेगा.
नियोजन संबंधित सभी सूचना आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी. नियोजित लिपिक का मानदेय अंतिम वेतन भुगतान की राशि से पेंशन राशि घटाने के बाद जो राशि बचेगी वही राशि लिपिक की मानदेय होगी. कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने की स्थिति में उन्हें एक सप्ताह पूर्व नोटिस देकर उनका नियोजन समाप्त कर दिया जायेगा.
अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में अब दूर होगी कर्मियों की कमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










