पत्नी को पीटा, पति को हत्या की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप मठिया गांव में पुरानी रंजिश के दौरान कुछ लोगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल महिला रेखा देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. महिला ने आरोप लगाया कि घर पर अकेले थी. मारपीट करने के बाद पति की हत्या की […]
गोपालगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप मठिया गांव में पुरानी रंजिश के दौरान कुछ लोगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल महिला रेखा देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. महिला ने आरोप लगाया कि घर पर अकेले थी. मारपीट करने के बाद पति की हत्या की धमकी दी गयी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इधर, नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोहल्ले में पति-पत्नी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल शेषनाथ सिंह व उनकी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में मारपीट करने की बात बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










