गांधी सेतु के जीर्णाद्धार का काम 15 दिनों में हो जायेगा शुरू : गडकरी

Published at :17 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी सेतु के जीर्णाद्धार का काम 15 दिनों में हो जायेगा शुरू : गडकरी

छपरा : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नितिन गडकरी ने महात्मा गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का काम 15 दिनों में शुरू करने का एलान किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए टेंडर की मंजूरी दे दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसके काम का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर उन्होंने कई […]

विज्ञापन

छपरा : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नितिन गडकरी ने महात्मा गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का काम 15 दिनों में शुरू करने का एलान किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए टेंडर की मंजूरी दे दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसके काम का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर उन्होंने कई राजकीय उच्च मार्ग को एनएच में परिवर्तित करने की मंजूरी भी दी. वह सोमवार को छपरा के खैरा में आयोजित राष्ट्रीय वाहन चालक ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन सह एनएच 102 और एनएच 85 के दोहरीकरण शिलान्यास कार्यक्रम को संबाेधित कर रहे थे.

गडकरी ने राज्य सरकार की मांग के अतिरिक्त तीन हजार किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी देते हुए कहा कि विकास आम जनता का अधिकार है और इसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है. बिहार के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार को राजनीति से परे एकजुट होकर कदम बढ़ाना होगा. केंद्र सरकार बिहार को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हम सब मिल कर सकारात्मक कार्य करेंगे.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री का बिहार के विकास में पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है. आनेवाले दिनों में भी राज्य सरकार केंद्र के साथ तालमेल बैठा कर काम करेगी. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ राजनीति करना ही नहीं, बल्कि अच्छा काम कर लोगों के दिलों पर राज करना है.

इस अवसर पर उन्होंने छपरा के गांधी चौक से थाना चौक तक ओवरब्रिज के निर्माण की भी घोषणा की. केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि छपरा में निर्मित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वाहन प्रशिक्षण केंद्र को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है. ट्रेनिंग की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह बिहार का पहला वाहन प्रशिक्षण केंद्र है. इसके माध्यम से महिला और पुरुषों को ड्राइविंग की ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार प्रदान कराने में पूर्ण सहयोग किया जायेगा.

कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार, सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, गोपालगंज के सांसद जनक चमार, विधायक सीएन गुप्ता, चोकर तिवारी व विजय शंकर दूबे, संजय मयूख, टाटा मोटर्स व ओला कंपनी के सीइओ, जेसीबी के वाइस प्रेसिडेंट, राइज इंडिया के डायरेक्टर समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन