नप चुनाव में बदलेगी वार्डों के आरक्षण की स्थिति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : नगर निकाय चुनाव में कई वार्डों के आरक्षण की स्थिति बदलाव के कयास लगाये जा रहे हैं. नगर निकाय चुनाव वर्ष 2017 में होना है. इसको लेकर प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रकाशित प्रारूप पर दावा आपत्ति प्राप्त की जा रही है. दावा आपत्तियों का निबटारा 20 अक्तूबर तक किया जायेगा. इसके बाद जनसंख्या […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नगर निकाय चुनाव में कई वार्डों के आरक्षण की स्थिति बदलाव के कयास लगाये जा रहे हैं. नगर निकाय चुनाव वर्ष 2017 में होना है. इसको लेकर प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रकाशित प्रारूप पर दावा आपत्ति प्राप्त की जा रही है. दावा आपत्तियों का निबटारा 20 अक्तूबर तक किया जायेगा. इसके बाद जनसंख्या प्रारूप का अंतिम प्रकाशन 24 अक्तूबर को होगा.
इसके बाद वार्डों के आरक्षण की स्थिति तय की जायेगी. ऐसे में कई वार्ड पार्षदों को अपना चुनाव क्षेत्र बदलने की नौबत आ सकती है. नगर निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की स्थिति का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर किया जायेगा. इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










