विष्णु सुगर मिल के पास उपद्रवियों ने बस पर किया हमला, की तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज. उपद्रवियों ने बड़हड़िया-गोपालगंज मुख्य पथ पर विष्णु सुगर मिल के पास शुक्रवार को सीवान से गोपालगंज आ रही बस पर हमला कर दिया. इस हमले में दो दर्जन यात्री जख्मी हो गये. गंभीर स्थिति में आधा दर्जन यात्रियों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. देवापुर की पीड़ित महिला विद्यावती देवी ने बताया […]
विज्ञापन
गोपालगंज. उपद्रवियों ने बड़हड़िया-गोपालगंज मुख्य पथ पर विष्णु सुगर मिल के पास शुक्रवार को सीवान से गोपालगंज आ रही बस पर हमला कर दिया. इस हमले में दो दर्जन यात्री जख्मी हो गये. गंभीर स्थिति में आधा दर्जन यात्रियों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. देवापुर की पीड़ित महिला विद्यावती देवी ने बताया कि सीवान से गोपालगंज आ रहे थे, तभी शहर में घुसते ही बस पर हमला कर यात्रियों को भी पीटा गया. बस में तोड़फोड़ की गयी, जिससे ज्योति कुमारी (12 वर्ष), पार्वती देवी (60 वर्ष), सुनील कुमार (30 वर्ष), राजू (7 वर्ष) को गंभीर चोट आयी है.
गोपालगंज-सीवान हाइवे पर रुका परिचालन : प्रतिमा विसर्जन के बाद तुरकहां में हुई झड़प के कारण गोपालगंज-सीवान एनएच 85 पर वाहनों के परिचालन को रोक दी गयी. उपद्रवियों ने तुरकहां में यात्री वाहनों में तोड़फोड़ की. वाहन छोड़ कर चालक और खलासी फरार हो गये.
यात्रियों को जान बचा कर भागना पड़ा. इधर, आंबेडकर चौक पर तैनात पुलिस ने सीवान की तरफ जानेवाली गाड़ियों को रोक दिया. स्टेशन रोड की तरफ से होकर कुछ वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. उपद्रव के बाद पुलिस ने सूझ-बूझ से काम लिया. सभी प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर चौकसी बढ़ा दी गयी.
पूरे शहर में पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बढ़ा दी.उधर, सीवान की तरफ से होकर आनेवाले वाहनों को भी थावे में रोक दिया गया. चौराव गांव के पास उपद्रवियों को देख थावे पुलिस ने सूझ-बूझ से काम लिया. गोपालगंज-सीवान रूट पर वाहनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










