विशंभरपुर के 20 घर गंडक नदी में विलीन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2016 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में नदी ने गांव में मचायी तबाही गोपालगंज : कुचायकोट प्रखंड की कालामटिहनिया पंचायत के विशंभरपुर गांव में गंडक नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे के अंदर 20 घर नदी में विलीन हो चुके हैं. नदी के कटाव ने गांव में तबाही मचा दी है. […]
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में नदी ने गांव में मचायी तबाही
गोपालगंज : कुचायकोट प्रखंड की कालामटिहनिया पंचायत के विशंभरपुर गांव में गंडक नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे के अंदर 20 घर नदी में विलीन हो चुके हैं. नदी के कटाव ने गांव में तबाही मचा दी है. अब भी गांव के लगभग 80 घरों पर कटाव का खतरा बना हुआ है. भयभीत ग्रामीण घरों को तोड़ कर गांव को खाली कर रहे हैं. मुखिया सायरा खातून, आनंदी गोड़, विनोद गोड़, वीरेंद्र मांझी आदि की मानें, तो वार्ड नंबर 11 के विशंभरपुर मौजे के नगीना तिवारी, सुबास तिवारी, जलेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, परसन महतो, जलेबी साह, किसान यादव, भूषण तिवारी समेत लगभग 20 लोगों का परिवार गुरुवार को बेघर हो गया. नदी का कटाव इतना तेज है कि गांव के लोग इस त्रासदी के आगे बेबस दिख रहे हैं. मुखिया
विशंभरपुर के 20 घर…
ने बताया कि मनरेगा से 14.5 लाख रुपये खर्च कर 15 दिन पहले बनायी गयी सड़क भी नदी में समा गयी है. गांव को बचा पाना अब मुश्किल है. प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश है. कुचायकोट के सीओ अमित रंजन ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग प्रशासन के मना करने के बाद भी बचाव कार्य कराया जा रहा है. इसके बाद भी कटाव होना चिंता की बात है.
कटाव से दहशतजदा ग्रामीण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










