बीडीसी की बैठक में छाया रहा राशन-केराेसिन का मुद्दा

Published at :11 Aug 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीसी की बैठक में छाया रहा राशन-केराेसिन का मुद्दा

विकास को लेकर रही गहमागहमी थावे : बुधवार को प्रखंड सभागार में बीडीसी की पहली बैठक प्रखंड प्रमुख मीना कुमारी की अध्यक्षता में की गयी. औपचारिकता पूरी होने के बाद बैठक में राशन किरासन पर एक जूट होकर सभी सदस्यों ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि जुलाई माह का राशन किरासन कहीं भी वितरण […]

विज्ञापन

विकास को लेकर रही गहमागहमी

थावे : बुधवार को प्रखंड सभागार में बीडीसी की पहली बैठक प्रखंड प्रमुख मीना कुमारी की अध्यक्षता में की गयी. औपचारिकता पूरी होने के बाद बैठक में राशन किरासन पर एक जूट होकर सभी सदस्यों ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि जुलाई माह का राशन किरासन कहीं भी वितरण नहीं किया गया है. इसके लिए सदस्यों ने डीलरों के साथ एमओ को भी दोषी बताया. एमएलसी प्रतिनिधि ओमप्रकाश राय ने धतिवना स्थित स्वास्थ्य केंद्र तथा किसुनपुर स्थित नवसृजित विद्यालय का मामला उठाया. वहीं फुलुगुनी पंचायत के मुखिया ने शौचालय निर्माण एवं नलकूप पर सवाल खड़ा किया.
एक स्वर से सभी सदस्यों ने थावे स्टैंड से स्टेशन तक जाने वाली सड़क पर अवैद्य पानी गिराने एवं जलजमाव रोकने के लिए सीओ को कहा. इसके अलावा विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चायें होती रही. कई मामले में सदस्यों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया. बैठक में बीडीओ मीनु कुमारी, सीओ अनिल भूषण, चिकित्सा प्रभारी डॉ. एपी द्विवेद्वी सहित सभी मुखिया एवं बीडीसी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन