व्यवसायी की दुकान से मिलेगा अहम सुराग

हथुआ : हथुआ बाजार में दवा व्यवसायी सरवर अंसारी की हत्या के बाद पुलिस ने दुकान को चारों तरफ से घेर कर जांच शुरू कर दी. पुलिस की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर जैसे ही पहुंची, व्यवसायी आक्रोशित हो गये. नाराज व्यवसायीयों ने पुलिस को जांच करने से रोकते हुए हंगामा शुरू कर दिया. […]
हथुआ : हथुआ बाजार में दवा व्यवसायी सरवर अंसारी की हत्या के बाद पुलिस ने दुकान को चारों तरफ से घेर कर जांच शुरू कर दी. पुलिस की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर जैसे ही पहुंची, व्यवसायी आक्रोशित हो गये. नाराज व्यवसायीयों ने पुलिस को जांच करने से रोकते हुए हंगामा शुरू कर दिया. घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की मानें तो दवा दुकान से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. पुलिस ने दवा दुकान को खंगालने के साथ ही घटनास्थल पर मिले सबूत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. एसपी रवि रंजन कुमार के निर्देश पर जांच के लिए अलग – अलग टीमें बनायी गयी हैं. पुलिस ने हत्या में संलिप्त अपराधियों तक पहुंचने के लिए परिजन और आसपास के व्यवसायियों से भी सहयोग करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










