जमीन के दस्तावेज पर अब रजिस्ट्रार की तसवीर रहेगी

Published at :09 Aug 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन के दस्तावेज पर अब रजिस्ट्रार की तसवीर रहेगी

16 अगस्त से लागू होगी नयी व्यवस्था गोपालगंज : जिले में जमीन की खरीद-बिक्री अब पंजाब के तर्ज पर होगी. यहां भी जमीन की खरीद बिक्री वाले दस्तावेज पर क्रेता-विक्रेता के साथ संबंधित रजिस्ट्रार की तसवीर रहेगी. यह नयी व्यवस्था जिले के सभी जिला अवर निबंधक व अवर निबंधक कार्यालयों में 16 अगस्त से प्रभावी […]

विज्ञापन

16 अगस्त से लागू होगी नयी व्यवस्था

गोपालगंज : जिले में जमीन की खरीद-बिक्री अब पंजाब के तर्ज पर होगी. यहां भी जमीन की खरीद बिक्री वाले दस्तावेज पर क्रेता-विक्रेता के साथ संबंधित रजिस्ट्रार की तसवीर रहेगी. यह नयी व्यवस्था जिले के सभी जिला अवर निबंधक व अवर निबंधक कार्यालयों में 16 अगस्त से प्रभावी होगी. निबंधन महानिरीक्षण आदित्य कुमार दास ने इस बाबत निर्देश जारी किया है. खरीद-बिक्री को और वैधानिक बनाने को निबंधन विभाग नयी व्यवस्था लागू कर रहा है. साथ ही विभाग को यह लगातार सूचना मिल रही थी. अवर निबंधक अनुपस्थित रहते हैं. नयी व्यवस्था लागू होने के बाद अवर निबंधकों को हर हाल में कार्यालय में उपस्थित रहना होगा.
बढ़ेगी अवर निबंधकों की परेशानी : नयी व्यवस्था से अवर निबंधकों को परेशानी के साथ-साथ दस्तावेज के निबंधन में अधिक समय लगेगा. हर दस्तावेज के निबंधन से पहले फोटो के लिए क्रेता-विक्रेता के साथ अवर निबंधक को कंप्यूटर रूम में जाना होगा. गोपालगंज जिले में हर दिन औसतन 150 लोग जमीन की खरीद-बिक्री करते हैं.
पंजाब में नायब तहसीलदार की तैनाती : पंजाब में दस्तावेज पर भी क्रेता-विक्रेता के साथ संबंधित निबंधन अधिकारी की तसवीर चिपकायी जाती है. हालांकि इसके लिए नायब तहसीलदार को जिम्मेवारी दी गयी है. एक दिन में तीन-तीन नायब तहसीलदार बारी – बारी विक्रेता के साथ तसवीर खिंचाते हैं. फोटो से अवर निबंधन मुक्त होते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन