मोबाइल टावर ऑपरेटर पर तेल चोरी की प्राथमिकी

Published at :07 Aug 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल टावर ऑपरेटर पर तेल चोरी की प्राथमिकी

गोपालगंज : मोबाइल टावर ऑपरेटर दिनेश कुमार सिंह पर तेल चोरी किये जाने के मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने बताया कि फुलवारीशरीफ के शशिशेखर का मोबाइल टावर नगर थाने के जंगलिया मुहल्ले में चलता है. टावर से तेल चोरी किये जाने के मामले में जामो थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मोबाइल टावर ऑपरेटर दिनेश कुमार सिंह पर तेल चोरी किये जाने के मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुलिस ने बताया कि फुलवारीशरीफ के शशिशेखर का मोबाइल टावर नगर थाने के जंगलिया मुहल्ले में चलता है. टावर से तेल चोरी किये जाने के मामले में जामो थाना क्षेत्र के तारमपुर गांव के दिनेश सिंह को आरोपित बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रसोइयों के लिए तीन माह का मानदेय भेजा गया : गोपालगंज. स्कूलों में एमडीएम योजना अंतर्गत कार्यरत 56 सौ रसोइयों के लिए तीन माह की मानदेय राशि संबंधित विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में भेज दी गयी है.
इसकी जानकारी डीपीओ एमडीएम अब्दुस सलाम अंसारी ने दी. उन्होंने कहा कि रसोइया जुलाई तक अपना मानदेय प्राप्त कर सकेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन