प्रति व्यक्ति मिलेंगे दो लाख, राशि आने का है इंतजार

गोपालगंज : शहर में रहनेवाले गरीबों को झुग्गी-झोंपड़ी से जल्द निजात मिलेगी. मॉडल आवास के रूप में उनका अपना आशियाना होगा. नगर पर्षद से लेकर लाभुकों तक की नजर राशि पर टिकी हुई है. इसी माह आवंटन आना है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में सबको आवास देने की योजना है. […]
गोपालगंज : शहर में रहनेवाले गरीबों को झुग्गी-झोंपड़ी से जल्द निजात मिलेगी. मॉडल आवास के रूप में उनका अपना आशियाना होगा. नगर पर्षद से लेकर लाभुकों तक की नजर राशि पर टिकी हुई है. इसी माह आवंटन आना है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में सबको आवास देने की योजना है.
इसके तहत वर्ष 2015-16 के लक्ष्य के अनुरूप पांच सौ गरीबों का आवास बनवाने के लिए नगर पर्षद ने डीपीआर तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी है. डीपीआर के अनुरूप जल्द ही राशि आनेवाली है. इसके तहत प्रत्येक लाभुक को दो लाख रुपये प्राप्त होंगे. शर्त के अनुरूप आवास का निर्माण कराना होगा. वर्ष 2016-17 के लिए भी सर्वे जल्द होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










