सुनवाई में परिवादी व आरोपित रहेंगे मौजूद

Published at :21 Jun 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
सुनवाई में परिवादी व आरोपित रहेंगे मौजूद

जिला मत्स्य पदाधिकारी पर मुकदमा गोपालगंज : जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी के कार्यालय में कुचायकोट प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री के साथ मारपीट कर कार्यालय से भगा दिये जाने तथा कागजात छीन लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित सहयोग समिति के मंत्री तथा विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर के रहनेवाले मनोहर […]

विज्ञापन

जिला मत्स्य पदाधिकारी पर मुकदमा

गोपालगंज : जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी के कार्यालय में कुचायकोट प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री के साथ मारपीट कर कार्यालय से भगा दिये जाने तथा कागजात छीन लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित सहयोग समिति के मंत्री तथा विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर के रहनेवाले मनोहर सहनी ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर आरोप लगाया है कि जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी सूर्य प्रकाश राम ने कार्यालय में मारपीट कर दुर्व्यवहार किया. मामला यह था कि पिछले वर्ष सुखाड़ के कारण तालाब में मछलियों को बचाने में काफी डीजल खर्च करना पड़ा,
जिससे निर्धारित अवधि में राजस्व जमा नहीं हो सका. 20 अप्रैल को नोटिस मिला कि राजस्व जमा करें. जब कार्यालय पहुंचा तो राशि जमा करने से इनकार कर दिया गया.
डीएम से जनता दरबार में पहुंच कर अपील की गयी. डीएम ने एक सप्ताह के भीतर मत्स्य पदाधिकारी को राशि जमा करने का निर्देश दिया. डीएम के इस आदेश पर जब राजस्व जमा नहीं कराया गया, तो 24 मई को पुन: डीएम के पास जाकर अाग्रह किया गया. डीएम ने एग्रीमेंट को देखा.
जान-बूझ कर रिश्वत के लिए परेशान करने की बात सामने आयी. वर्ष 2013 से 2019 तक का एग्रीमेंट मनोज सहनी के नाम पर है. डीएम के आदेश के बाद भी उनके द्वारा टाल-मटोल की जाने लगी. राजस्व जमा करने के लिए आग्रह किया गया, तो मारपीट कर कागजात छीन लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन