शिक्षा विभाग के लिपिकों का होगा तबादला

गोपालगंज : सारण प्रमंडल के शिक्षा विभा के सभी कार्यालयों के लिपिकों का सामूहिक ट्रांसफर किया जायेगा. आरडीडीइ ने शिक्षा विभाग के सभी लिपिकों की स्थापना विवरणी से संबंधित जानकारी मांगी है. साथ ही कौन से कर्मी कितने दिनों से कहां पोस्टेड है, उसकी विस्तृत जानकारी मांगी है. शिक्षा विभाग के 24 से अधिक लिपिकों […]
गोपालगंज : सारण प्रमंडल के शिक्षा विभा के सभी कार्यालयों के लिपिकों का सामूहिक ट्रांसफर किया जायेगा. आरडीडीइ ने शिक्षा विभाग के सभी लिपिकों की स्थापना विवरणी से संबंधित जानकारी मांगी है. साथ ही कौन से कर्मी कितने दिनों से कहां पोस्टेड है, उसकी विस्तृत जानकारी मांगी है.
शिक्षा विभाग के 24 से अधिक लिपिकों का ट्रांसफर दूसरे जिला व एक विभाग तय करने की जिम्मेवारी डीइओ की होगी. मालूम हो कि जिले में ही तीन साल से कौन कहे आठ से 10 साल से कई लिपिक जमे हुए हैं. उनका ट्रांसफर होता है और महीने-दो महीने भर में फिर वापस आ जाते हैं. ऐसे लिपिकों पर आरडीडीइ की विशेष नजर है. सूत्रों की मानें, तो इस बार हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










