आधार नहीं, तो जुलाई से नहीं मिलेगा खाद्यान्न

Published at :01 Jun 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
आधार नहीं, तो जुलाई से नहीं मिलेगा खाद्यान्न

गोपालगंज : आधार कार्ड नहीं होने पर जुलाई से राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं मिलेगा. शासन ने आधार कार्ड जमा करने के लिए 30 जून की तिथि निर्धारित की है. अपात्र कार्डधारकों को हटाने के लिए इस व्यवस्था को अमल में लाया जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो कई अमीर परिवारों ने राशन […]

विज्ञापन

गोपालगंज : आधार कार्ड नहीं होने पर जुलाई से राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं मिलेगा. शासन ने आधार कार्ड जमा करने के लिए 30 जून की तिथि निर्धारित की है. अपात्र कार्डधारकों को हटाने के लिए इस व्यवस्था को अमल में लाया जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो कई अमीर परिवारों ने राशन कार्ड बनवा लिया है, जिससे काफी संख्या में गरीब परिवारों को कंट्रोल से खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है. इसकी शिकायत लगातार शासन स्तर तक पहुंच रही है.

गोपालगंज जिले में 45 हजार से अधिक गरीब परिवारों के राशन कार्ड नहीं बन पाये हैं. 30 जून तक जो राशन कार्ड आधार कार्ड से नहीं जुड़ पायेगा, उसे जुलाई माह में खाद्यान्न नहीं मिलेगा. राशन कार्ड में शामिल किसी एक सदस्य का आधार कार्ड होना अनिवार्य है. शासन ने जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि जिन राशन कार्डधारकों का आधार कार्ड नहीं है उन्हें आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें. सूत्रों ने बताया कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराया जा रहा है.

जो भी धारक 30 जून तक आधार कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध नहीं करायेगा, उन्हें जुलाई में खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन