ताड़ी के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

महुआ सदर : महुआ थाना क्षेत्र की सुपौल टरिया पंचायत के मुसहरी टोले में ताड़ी पीने के दौरान हुए विवाद में एक भतीजे ने अपने अधेड़ चाचा के पेट में फूटी बोतल घुसेड़ कर हत्या कर दी. बताया गया है कि ताड़ी पीने के दौरान ही चाचा-भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ […]
विज्ञापन
महुआ सदर : महुआ थाना क्षेत्र की सुपौल टरिया पंचायत के मुसहरी टोले में ताड़ी पीने के दौरान हुए विवाद में एक भतीजे ने अपने अधेड़ चाचा के पेट में फूटी बोतल घुसेड़ कर हत्या कर दी. बताया गया है कि ताड़ी पीने के दौरान ही चाचा-भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और बात इतनी बढ़ गयी कि
भतीजे ने ताड़ी की बोतल फोड़ कर चाचा के पेट में घुसेड़ दी, जिससे चाचा की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मुसहरी टोले में ताड़ी पीने के दौरान रवींद्र मांझी का अपने चाचा 47 वर्षीय खखन मांझी से विवाद हो गया. घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने दोनों के बीच विवाद शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भतीजे रवींद्र मांझी ने ताड़ी की बोतल फोड़ कर चाचा खखन मांझी के पेट में घुसेड़ कर
ताड़ी के विवाद में भतीजे ने…
उसकी हत्या कर दी. बताया गया है कि पेट में बोतल घुसेड़ने से गंभीर घायल खखन मांझी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने भतीजे रवींद्र मांझी और धर्मेंद्र मांझी समेत तीन लोगों को आरोपित करते हुए महुआ थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपित अपने घर से फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
महुआ के सुपौल टरिया मुसहरी टोले में ताड़ी पीने के दौरान हुई घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










